लोकसभा चुनाव 2024 काफी नजदीक है। चुनाव को लेकर हर बड़ी पार्टी अपने-अपनी रणनीतियों में लगी हुई है। जहां एक तरफ कांग्रेस सत्ता पक्ष को उखाड़ फेंकने के लिए तमाम तैयारियां अभियान जनसंपर्क और यात्राएं कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए जुटा हुआ है और जी तोड़ मेहनत कर रहा है। रायबरेली और अमेठी यूपी में कांग्रेस का एक समय गढ़ मानी जाती थी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अमेठी का दुर्ग टूटा और कांग्रेस सिर्फ रायबरेली तक सिमट गई। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस से सोनिया गांधी और राहुल गांधी लोकसभा चुनकर आते रहे हैं लेकिन इस बार सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दे दिया है। अर्थात अब वह लोकसभा के चुनाव नहीं लड़ेंगी। अब सबसे बड़ा प्रश्न है यह उठता है कि कांग्रेस का गढ़ रही है रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी के बाद आखिर कौन होगा? अगर बात की जाए तो सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है।

राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी: सोनिया गांधी की तबीयत पिछले दिनों काफी बार गंभीर हुई है ऐसे में उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान किया है सोनिया गांधी पार्टी की रणनीतियों में शामिल होंगी लेकिन लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने बीते बुधवार को यह फ़ैसला लिया।

दो सीट लड़ेंगे राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और वायानाड दोनों ही सीटों पर लोकसभा के चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी में हरा दिया था। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है। पिछले 35 सालों में कांग्रेस यूपी से बाहर है ऐसे में इस बार दोनों ही सीटे कांग्रेस को बचानी ही होगी।
यह भी पढ़े: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट
यह भी पढ़े: इस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












