शुक्र, अप्रैल 3, 2026

दिल्ली समेत पांच राज्यों में तेजी से गिर रहा पारा, हो जाएं सतर्क

Delhi schools shut until Jan 12 for students up to Class 5 due to cold weather
Significant dip in temperature in many states
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी से मिली सूचना के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है।
इसी तरह, अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंचा:

बता दें कि आज सुबह राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक गिरकर आ गया है जबकि न्यूनतम पांच डिग्री पर पहुंच गया है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे पालम में 200 मीटर और सफदरजंग में 500 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News