
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली में सबसे व्यस्ततम क्षेत्र माने जाने वाला आश्रम में आज यातायात की दृष्टि से लोगों को राहत मिलने जा रही है। आश्रम से लेकर लाजपत नगर तक आए दिन वाहन सवारों को जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद आने वाले वाले लोग को भी बड़ी राहत मिलेगी और सफर भी जल्दी पूरा होगा। मिलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आश्रम में बनाए गए फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं। उद्घाटन के बाद यह फ्लाईओवर शाम 5 बजे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली की यातायात पुलिस ने वाहन सवारों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक डीएनडी से आने वाले और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए और सफदरजंग की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है। एडवायजरी के अनुसार गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए, सदरजंग और धौला कुआं की तरफ से आने वाले और सराय काले खां, गाजियाबाद, डीएनडी, नोएडा और ट्रांस-यमुना क्षेत्र की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को ही बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है। अगली सूचना तक आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे पर बसों, ट्रकों जैसे भारी वाहनों की अनुमति नहीं है।

सराय काले खां से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग न करें। बता दें कि 1 जनवरी 2023 से आश्रम फ्लाईओवर के दोनों रास्ते आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की वजह से बंद कर दिए गए थे। जिसके बाद लाजपत नगर रिंग रोड, मथुरा रोड पर अक्सर लोगों को जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा था तो वहीं अब इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद दिल्ली से नोएडा आना और जाना दोनों लोगों के लिए आसान हो गया है। मथुरा रोड के रास्ते फरीदाबाद जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी। आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से इस इलाके में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक ऑवर्स में जाम की स्थिति तो और भी विकराल हो जाती थी। लेकिन, फ्लाईओवर के खुल जाने से लोगों को राहत मिलेगी। करीब 1.5 किलोमीटर लंबे इस आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर करीब 128 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद दक्षिणी दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर पर यात्री आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे।आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन पहले 28 फरवरी को होना था, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हो सका था। परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जून, 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












