बुध, फ़रवरी 4, 2026

शानदार रहा करियर: टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के समय लिखी भावुक पोस्ट

Shikhar Dhawan announces his retirement from cricket
Shikhar Dhawan announces his retirement from cricket
Shikhar Dhawan announces his retirement from cricket

टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धवन के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने वापसी की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। धवन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपने साथ कई सारी यादें संजो कर रखेंगे। शिखर पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए थे। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। श‍िखर धवन ने एक मिनट 17 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया।

इसमें उन्होंने कहा- नमस्कार! आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुन‍िया। मेरी हमेशा से एक ही मंज‍िल थी, इंड‍िया के ल‍िए खेलना। वह पूरा भी हुआ। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहले मेरी फैम‍िली, मेरे बचपन के कोच तारक स‍िन्हा जी, मदन शर्मा जी, ज‍िनके अंडर में मैंने क्रिकेट सीखी। टीम इंडिया में खेलने के बाद मुझे आप फैन्स का प्यार मिला। लेकिन वो कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं। मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद।शिखर धवन एक समय भारत के लिए अहम बल्लेबाज हुआ करते थे।

Shikhar Dhawan announces his retirement from cricket
Shikhar Dhawan announces his retirement from cricket

रोहित शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट मैच खेले जिसमें 2315 रन बनाए। टेस्ट में धवन ने पांच अर्धशतक और सात शतक जमाए। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जमाया था। वनडे में उन्होंने भारत के लिए 167 मैच खेले जिसमें 6793 रन बनाए। 50 ओवरों के फॉर्मेट में धवन ने 17 शतक और 39 अर्धशतक जमाए। धवन ने भारत के लिए 68 टी20 मैच भी खेले जिसमें 1759 रन उनके बल्ले से निकले। टी20 में धवन ने 11 अर्धशतक ठोके।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading