रवि, अप्रैल 12, 2026

शहीद शक्ति का शहादत दिवस मनाने का निर्णय

Shaheed Shakti’s decision to celebrate Martyrdom Day

धनबाद : तेतुलमुड़ी बस्ती में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में 28 नवंबर को झारखंड के वीर सपूत क्रांतिदुत शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद शक्ति के पैतृक गांव तेतुलमुड़ी से जुलूस निकाली जाएगी। जुलूस में शामिल लोग इलाके का भ्रमण करते हुए टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित समाधी स्थल पहुंचेंगे और शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मौके पर प्रकाश महतो, राजेंद्र चौहान, अशोक महतो, महेश राजभर, अविनाश महतो, सोनू महतो, अनिल महतो, कृष्णा महतो, मनोज महतो, सुरेश महतो, अविनाश महतो, मिनी महतो, रमेश महतो, राजेंद्र चौहान , महेश राजभर, मेघनाथ चौहान, प्रकाश महतो , केदार महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News