DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद छापेमारी में सात लोग बिजली चोरी करते धराए

जहानाबाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का जिले भर में छापेमारी अभियान जारी है। विभाग के द्वारा बिना कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के ओकरी, धोबड़ी, आदि गांवों में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए सात लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों मे मोती साव पर 27682 आशीष रंजन पर 99938 मीना देवी पर 8927 संतोष पासवान पर 10080 मनीष मिस्त्री पर 28513 जयकांत शर्मा पर 30845 एवं रामरतन यादव पर 34412 रुपए का जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News