
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है जिसके लिए प्रदेश कार्यालय के बाहर भारी भीड़ उमड़ी पड़ी है। टिकटार्थी इस बात को लेकर काफी उम्मीद में हैं कि आखिर उनका नाम निगम प्रत्याशी के रुप में आ जाए। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 250 वार्ड के सीटों के लिए 15,000 से अधिक आवेदन पार्टी कार्यालय में जमा किए गए हैं। इस हिसाब से एक वार्ड पर औसतन 6 उम्मीदवारों का होना तय है।
चुकी यह हमेशा से परिपाटी रही है कि जब भी टिकट का ऐलान किया जाता है तो उसके बाद हंगामें के आसार रहते हैं और हंगामा ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस पहले से ही तैयार है। अतिरिक्त फोर्स भी पंत मार्ग स्थिति पार्टी कार्यालय के बाहर तैनात किए गए हैं। क्योंकि आज ही लिस्ट जारी होनी है और इस बात को ध्यान में रखते हुए ये सारी तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलती वे पार्टी कार्यालय के बाहर हंगामा और नारेबाजी भी करते हैं, इसलिए हल्ला होने की पूरी संभावना है।
सुत्रो के अनुसार भाजपा एक साथ ही पूरे 250 वार्डों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने जा रही है। चुकी यह घोषणा कल यानि 11 नवम्बर को होनी थी लेकिन आंतरिक कलह के बीच इसे जारी नहीं किया गया जिसके बाद एक दिन की देरी हो गई। इसलिए इसे आज रिलीज किया जाएगा। भाजपा का साफ मत है कि केजरीवाल की भ्रष्टाचारी गैंग को हराने के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया है जिनकी जनता और क्षेत्र के बीच पकड़ अच्छी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












