रवि, अप्रैल 12, 2026

झारखंड में कक्षा आठ तक के स्कूलों में की गई छुट्टी

Schools Closed in Jharkhand Up to Class 8 Due to Weather Conditions

देशभर में शीत लहर का प्रकोप जारी है। पर्वतीय के साथ साथ मैदानी इलाके में भी किकुड़न भरी ठंड और शीत लहर ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसी बीच झारखंड सरकार ने शनिवार को कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 7 से 13 जनवरी तक  स्कूलों में छुट्टी कर दी है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने शनिवार शाम को जारी एक अधिसूचना में घोषणा की कि मौजूदा शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं निलंबित कर दी जाएंगी।


विभाग ने अधिसूचना में आगे कहा कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं हमेशा की तरह आयोजित की जाएंगी। इसमें यह भी बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम रहा और खूंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News