मंगल, अप्रैल 14, 2026

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

SC to hear batch of pleas challenging abrogation of Article 370 starting today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली 20 से ज्यादा याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समेत 5 जजों की संवैधानिक बेंच मामले की रेगुलर सुनवाई करेगी। इससे पहले साल 2020 में पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने इस केस की सुनवाई की थी। उस वक्त कोर्ट ने कहा था कि हम यह मामला बड़ी संवैधानिक बेंच को ट्रांसफर नहीं कर रहे हैं। याचिकाओं पर सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पांच जजों की बेंच करेगी।

जिसमें जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी होंगे। इस मामले में केंद्र सरकार ने गत 10 जुलाई को एक ताजा हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें केंद्र ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वहां पूरे क्षेत्र ने शांति, विकास, संपन्नता और स्थिरता आयी है। लेकिन पीठ ने टिप्पणी में कहा था कि कोर्ट के सामने विचार के लिए सिर्फ कानूनी विषय है। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। अक्टूबर 2020 से संविधान पीठ ही इस मामले की सुनवाई कर रही है। दरअसल, सोमवार और शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में विविध मामलों की सुनवाई की जाती है ऐसे में इस मामले की इन दो दिनों के दौरान सुनवाई नहीं होगी। सोमवार और शुक्रवार को शीर्ष कोर्ट सिर्फ नई याचिकाओं पर ही सुनवाई करता है। इस दौरान नियमित मामलों की सुनवाई नहीं होती। बता दें कि इस मामले में न्यायालय ने विवरणिका तैयार करने और इसे 27 जुलाई से पहले दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ताओं और सरकार की ओर से एक-एक अधिवक्ता को नियुक्त किया था। साथ ही शीर्ष कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया कि इस तारीख के बाद इस संबंध में कोई भी दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस विवरणिका में पूरे मामले का सार-संक्षेप दर्ज है जो कोर्ट में दिया गया है। जिससे कोर्ट को तथ्यों को समझने में मदद मिलेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News