मंगल, अप्रैल 14, 2026

Saryu Rai Joins JDU: भाजपा के दिग्गज से बागी बने सरयू राय जदयू में हुए शामिल, झारखंड में नीतीश कुमार की पार्टी को मिलेगी मजबूती

Saryu Rai Joins JDU

झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सरयू राय अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड में शामिल हो गए हैं। सरयू राय को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें की इस बात की जानकारी इनके जदयू ज्वाइन करने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिख कर दी। संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है, के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे।

झारखंड सीएम रघुवर दास को भी हारा चुके हैं सरयू राय

बता दें कि झारखंड की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले सरयू राय की एक समय में भारतीय जनता पार्टी में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो सरयू राय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए थे। लेकिन इसके कुछ दिन बाद से ही उनका रिश्ता तत्कालीन सीएम रघुबर दास से बिगड़ता चला गया। 2019 के विधानसभा चुनाव में सरयू राय को बेटिकट कर दिया गया। सरयू राय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि रघुबर दास की जिद्द के कारण उनके नेता को जमशेदपुर पश्चिमी सीट टिकट नहीं मिला। इसके बाद सरयू राय बागी हो गए और रघुबर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और, रघुबर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने का घोषणा किया। चुनाव परिणाम आया तो सरयू राय भारी मतों से जीते थें।
अब माना जा रहा है की अब भाजपा जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सरयू राय के जेडीयू में शामिल होने से झारखंड में एनडीए मजबूत होगा और यह झारखंड में आगामी चुनाव को लेकर जदयू का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे हैं सरयू राय

मालूम हो की सरयू राय को बिहार का चर्चित पशुपालन घोटाले का खुलासा करने का श्रेय जाता हे। उस समय झारखंड बिहार राज्य का ही हिस्सा हुआ करता था। इसके बाद सरयू राय ने ही मधु कोड़ा पर खनन घोटाले का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ा तो मधु कोड़ा कोड़ा को इस्तीफा देना पड़ा था।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News