DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Russia Ukraine Conflict: Dr. Igor Polikha, Ukraine’s Ambassador to India says Ukraine is asking & pleading for India’s active support

Dr Igor Polikha, Ambassador of Ukraine to India

रूस-यूक्रेन युद्ध के मध्य यूक्रेनी राजदूत ने भारत से मांगा समर्थन, भारत को विश्व का प्रभावशाली देश बताया

Dr Igor Polikha, Ambassador of Ukraine to India
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रूस और यूक्रेन दोनो देशों में हो रहे युद्ध के बीच नई दिल्ली में यूक्रेनी राजदूत इगोर पोलिखा ने यूक्रेन में रूस के साथ चल रहे सैन्य अभियान के बीच भारत का समर्थन मांगा है।

नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए इगोर पोलिखा ने कहा, यह न भूलें कि भारत कई वर्षों तक गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेता था। गुटनिरपेक्ष आंदोलन शीत युद्ध के समय में सिर्फ विश्व तनाव को रोकने के लिए बनाया गया था। यह शांति के सिद्धांत पर आधारित था। भारत विश्व प्रसिद्ध सिद्धांतों ‘पंचशील’ का संस्थापक था।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हम भारत से समर्थन मांग रहे हैं और याचना कर रहे हैं। मैं भारत में एक राजदूत हूं। बेशक, हर राजदूत का पद और कार्य अपने देश की स्थिति को और अधिक अनुकूल बनाना है। भारत यूएनएससी का अस्थायी सदस्य है। भारत एक बहुत प्रभावशाली वैश्विक खिलाड़ी है।

पोलिखा ने कहा कि अंतिम क्षण तक दुनिया शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रही थी। आखिरी क्षण तक हमारे राष्ट्रपति रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए कह रहे थे। हमने इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेन के कई हवाई अड्डों, सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों पर बमों और मिसाइल हमलों से हमला किया गया है। राजदूत ने कहा, कुछ हमले राजधानी के बाहरी इलाके में हुए और कुछ हमले यूक्रेन के अंदरुनी क्षेत्र में।

वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान शुरू किए जाने से पहले को भी चेतावनी दी है कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के गंभीर परिणाम होंगे।

ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के नेताओं ने डोनबास क्षेत्र में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है।
कीव में भारतीय दूतावास ने आज कहा कि यूक्रेन में मौजूदा स्थिति बेहद अनिश्चित है और यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति के बीच भारतीय नागरिकों को शांत और सुरक्षित रहना चाहिए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News