
आज 6 फरवरी है। ठीक दो साल पहले इसी तारीख को महान गायिका लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 6 फरवरी 2022 को उन्होंने 92 साल की उम्र में आंखिरी सांस ली थी। आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की दूसरी पुण्यतिथि है। सोशल मीडिया पर आज लता जी के लाखों प्रशंसक याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने करियर में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। 36 से ज्यादा भाषाओं में गाने का रिकाॅर्ड भी लता दीदी के नाम है। उनके गानों की गूंज भारत समेत विदेशों तक थीं।


















लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनका बचपन काफी संघर्षों भरा रहा। लता जी ने मराठी संगीत नाटकों में भी काम किया है और 14 साल की उम्र से ही कई सारे कार्यक्रमों में अभिनय भी किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में गाने गाने शुरू किए और बॉलीवुड फिल्म कंपोजर गुलाम हैदर ने लता को पहला ब्रेक दिया। हालांकि वह पार्टीशन के बाद लाहौर चले गए। उन्होंने लता को फिल्म मजबूर 1948 में गाना “दिल मेरा तोड़ा” गाने को अपनी आवाज देने की पेशकश की थी। गाने के बोल थे दिल मेरा तोड़ा’। ये गाना काफी हिट हुआ और इसके बाद लता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संगीत के क्षेत्र में लता जी के योगदान के लिए उनको ढेरों सम्मान से सम्मानित किया गया। साल 1970 में उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर और 1972 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। लता मंगेश्कर को साल 1977 में जैत रे जैत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं, 1989 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। उसी साल लता जी को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। लता जी को साल 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। साल 2007 में उन्हे फ्रांस सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया। इसके अलावा भारत सरकार ने सितंबर 2019 में उनके 90वें जन्मदिन के मौके पर ‘डॉटर ऑफ द नेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं। आज लता जी की पुण्यतिथि के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा हैं।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












