DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आज हो रही रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में मुकेश अंबानी इस बार भी कर सकते हैं बड़ा एलान, निवेशकों की लगी निगाहें

Reliance Industries 47th Annual General Meeting today, Some big decision expected

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं सालाना आम बैठक शुरू हो चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी पिछले साल की तरह ही आज भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। लेकिन इस मीटिंग से पहले मुकेश अंबानी को एक बार फिर झटका लगा है। अंबानी को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी फिर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। इस बैठक में कंपनी के रणनीति और चुनौतियों के साथ कई अहम फैसलों की घोषणा होगी। इन फैसलों का असर कंपनी के शेयर पर पड़ेगा। शेयर बाजार के महत्वपूर्ण इवेंट में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम भी है। शेयर बाजार के निवेशकों की नजर इस बैठक पर लगी हुई है। कंपनी ने सालाना बैठक की तारीख का एलान के साथ डिविडेंड का भी एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि वह सालाना बैठक में फाइनल डिविडेंड को लेकर एलान कर सकते हैं।

Reliance Industries 47th Annual General Meeting today, Some big decision expected
Reliance Industries 47th Annual General Meeting today, Some big decision expected

काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि JioPhone 4G के बाद अब कंपनी JioPhone 5G पर काम कर रही है और जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती हैं। जो कि सबसे सस्ता 5G फोन होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार आज रिलायंस इंडस्ट्री की एजीएम में कंपनी अपने अफोर्डेबल JioPhone 5G फोन को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मीटिंग में मुकेश अंबानी भारत-केंद्रित हनुमान AI के लिए एक्सपेंशन प्लान की घोषणा कर सकते हैं। Google और Apple समेत कई बड़ी कंपनियां अपने AI टूल्स बाजार में उतार चुकी हैं। ऐसे में Jio भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहने वाली।

बता दें कि इस साल भारत केंद्रित हनुमान AI लॉन्च किया गया था और अब मुकेश अंबानी इसका एक्सपेंशन प्लान ला सकते हैं। हनुमान AI हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़ और ओड़िया समेत 98 विदेशी भाषाओं को सपोर्ट करता है। बीते साल हुई रिलायंस की सालाना आम बैठक में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए थे। इनमें जियो एयरफाइबर का लॉन्च भी शामिल था। इसके अलावा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री के प्लान का खुलासा भी किया गया था। मुकेश अंबानी ने 2023 के एजीएम में घोषणा की थी कि तीनों बच्चों बोर्ज में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि वह आगामी 5 साल तक कंपनी के चेयरपर्सन रहेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है।

वर्तमान में कंपनी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है। कंपनी जामनगर में एक बड़ा ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स बना रही है। बता दें कि हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडाणी ने नंबर 1 स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नए अरबपति बने हैं। बता दें कि 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अडाणी (62) और उनके परिवार ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। वहीं एचसीएल के शिव नादर और परिवार इस साल 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन निर्माता साइरस एस पूनावाला और परिवार सूची में चौथे स्थान पर हैं। उसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी पांचवें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News