
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में आज से 56 साल पहले भारत का विश्व में पहली बार डंका बजा था। भारत की रीता फारिया ने 17 नवंबर 1966 को मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। रीता यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत और एशिया की पहली महिला थीं। वह पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं, जो पेशे से डॉक्टर थीं। वर्ष 1945 को मुंबई में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉडलिंग करने के बाद अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया।




रीता ने अपनी पुरस्कार राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए किया था क्योंकि वह स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना चाहती थी। रीता आगे की पढ़ाई के लिए लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिसिन की पढ़ाई करने चली गईं। वहां वह अपने भावी पति, डेविड पॉवेल से मिलीं, जो उस समय उनके गुरु थे। रीता और डेविड ने 1971 में शादी की और उनके दो बच्चे और पांच पोते-पोतियां हैं। यह जोड़ा डबलिन, आयरलैंड में रहता है। अपना खिताब जीतने के बाद से रीता 1976 में मिस वर्ल्ड पेजेंट में जज के रूप में दिखाई दी और एक बार फेमिना मिस इंडिया को जज भी किया। बता दें कि रीता ऐसी इंडियन मॉडल थी जिनका क्रेज भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, आयरलैंड में लोगों के सिर चढ़कर बोलता था।
In 1966, Reita Faria participated in a coveted beauty pageant in London with no professional wardrobe or training. But she went on to win the crown. This is how she did it… 👑 pic.twitter.com/SXtG4lLUVz
— Brut India (@BrutIndia) July 22, 2020
Author: Abhishek Kumar
Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













