बुध, फ़रवरी 4, 2026

Ravichandran Ashwin Retires from IPL: भारतीय क्रिकेटर अश्विन ने आईपीएल से भी लिया संन्यास, ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी

Ravichandran Ashwin Retires from IPL, Announces via Tweet

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लिया। ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि अब वे अन्य टी20 लीग्स में खेलते रहेंगे।

Ravichandran Ashwin Retires from IPL, Announces via Tweet

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है।
इस बात की जानकारी अश्विन ने बुधवार को ट्वीट के जरिये लोगों को दी हैं। पिछले सीजन में वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अश्विन को सीएसके ने नीलामी में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पिछले कुछ समय से इस बात की हलचल थी, कि सीएसके की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। इस बात को लेकर अश्विन ने सीएसके फ्रेंचाइजी से स्पष्टिकरण भी मांगा था। इस बात से साफ था कि अश्विन और सीएसके के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब उन्होंने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है।

इसी तरह का कुछ उन्होंने पिछले साल दिसंबर में किया था, जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने मौजूदा ट्वीट में अन्य लीग्स खेलते रहने की बात कही है। यानी वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग समेत अन्य लीग में हिस्सा लेते दिखाई पड़ सकते हैं।

अश्विन ने ट्वीट में लिखा, ‘आज एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी। कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा समय बतौर आईपीएल क्रिकेटर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है। मैं सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे बेहतरीन यादें और रिश्ते दिए। सबसे अहम तौर पर मैं आईपीएल और बीसीसीआई का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले समय का पूरा आनंद लेने और उसका सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए उत्साहित हूं।’

रविचंद्रन अश्विन संन्यास

अश्विन IPL Retire

आईपीएल 2025 न्यूज़

चेन्नई सुपर किंग्स IPL

IPL Cricket News

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading