
दिल्ली प्रदेश भाजपा रामजन्म भूमि पूजन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की मुहिम में जुटी है।
5 अगस्त को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में एलईडी लगाई जाएगी, जहां से भाजपा नेता रामजन्म भूमि का सीधा लाइव प्रसारण देखेंगे। इसके साथ ही कई भाजपा नेता अपने-अपने स्तर पर भी एलईडी लगा रहे हैं ताकि आसपास के लोगों को भूमि पूजन में शरीक करा सकें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह क्षण हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। भूमि पूजन के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप जलाएंगे। अपने सम्बन्धियों को भी दीप जलाने के लिये प्रेरित करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












