सोम, अप्रैल 13, 2026

Rajya Sabha elections 2024: यूपी, हिमाचल और कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में धुआंधार क्रॉस वोटिंग, खरीद-फरोख्त का चला खेल

Rajya Sabha elections 2024
Rajya Sabha elections 2024

राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज राज्यसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में धुआंधार क्रॉस वोटिंग हुई है। तीनों राज्यों में राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त का खेल चालू है। नामांकन के आखिरी दिन 21 फरवरी भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है। यूपी में 6 सपा विधायकों ने एनडीए को वोट दिया है । वहीं हिमाचल प्रदेश में करीब आठ कांग्रेसी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। कर्नाटक में एक भाजपा विधायक ने भी क्रॉस वोटिंग की खबर है। ‌हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारकर राज्य की एकमात्र सीट पर चुनाव को रोचक बना दिया है । इस चुनाव ने हिमाचल कांग्रेस की अंदरुनी कलह को भी सामने ला दिया है। यहां कांग्रेस के पास 40 और बीजेपी के 25 विधायक हैं। चुनाव को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अफवाहों के बीच कहा, “जहां तक मेरा सवाल है, मेरी अंतरात्मा साफ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमारे 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे। मेरा मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट डाला होगा।इससे पहले हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में अंतरआत्मा नाम की कोई चीज नहीं है। पार्टी से परे जाकर जो वोट डालता है, समझिये कुछ न कुछ सौदेबाजी की है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा- जब नतीजे आ जाएंगे, तभी स्थिति पता लगेगी। हमारे पास बहुमत है और सबकुछ हमारे पक्ष में ही रहेगा। हमने पहले ही कहा था कि वे (भाजपा) मनी पावर इस्तेमाल करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा- सरकार के खिलाफ खड़े होने का बूता सबमें नहीं होता। हर किसी पर प्रेशर होता है। ऐसा कोई नहीं है, जो ये न जानता हो कि भाजपा जीतने के लिए किस हद तक जा सकती है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो हुआ, वो सबने देखा। जब यूपी की बारी आई तो वोट हासिल करने के लिए भाजपा ने सबकुछ किया। जो हमें छोड़कर गए, शायद उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने की कुव्वत नहीं थी। उन पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि पार्टी के नेता चाहते हैं कि ऐसे लोगों को दूर रखा जाए।सपा नेता शाहिद मंजूर ने कहा- वोट काउंटिंग और गणित समझिए। भाजपा गणित बिगाड़ने में एक्सपर्ट है। सपा का बेस वोटर कहीं नहीं गया। हमारी पार्टी नहीं टूटेगी। वो लोग, जो पहले हमारे यहां आए और बाद में चले गए, इससे हमें मतलब नहीं है। बेस वोटर्स को देखिए, वो अभी भी हमारे साथ है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधान सौधा में वोट डाला। कहा- उन्होंने (भाजपा) चुनाव जीतने के लिए कैंडिडेट उतारा है, लेकिन 5वें कैंडिडेट को 45 वोट चाहिए होंगे। क्या उनके पास 45 वोट हैं? संख्याबल के बिना वे क्या कर लेंगे। वे जानते हैं कि उनके पास नंबर नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने कुपेंद्र रेड्डी को उतारा। वे विधायकों को अपने में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए जब एफआईआर की गई है। मुझे विश्वास है कि हमारे तीनों कैंडिडेट जीतेंगे। कर्नाटक में भाजपा विधायकों को अपने कैंडिडेट्स की जीत का भरोसा है। पूर्व सीएम और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने विक्ट्री साइन बनाकर यही बताया।कर्नाटक में भाजपा और विपक्ष के नेता अरविंद बेलाड ने कहा- हम अपने वोट्स को लेकर कॉन्फिडेंट हैं। वे (कांग्रेस) अपने वोट्स को लेकर संशय में हैं, इसलिए अपने नेताओं को रिजॉर्ट में रखा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News