
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितम्बर को आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
यह शिलान्यास आईएमए में प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में अपराह्न 3ः30 बजे किया जायेगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री आवास में आईएमए कमाण्डेंट ले. जनरल जे.एस. नेगी ने मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने बताया है कि आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है । इसमें आईएमए में दो टनल (अन्डरपास) बनेंगे। एक आर-पार जाने के लिए और एक आने के लिए। इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उसका भी समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












