
फिल्म जगत के जाने-माने निर्माता राजकुमार संतोषी मुश्किलों में फंस गए हैं। जामनगर कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाते हुए और चेक के अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल में यह मामला साल 2015 का है। निर्माता राजकुमार संतोषी ने जामनगर के व्यवसायी अशोक लाल से 1 करोड़ रुपये उधार लेने के बाद उन्हें पैसे नहीं चुकाए थे। ऐसे में अशोक लाल ने प्रोड्यूसर पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज किया था।
2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए, जहां अशोक लाल के वकील ने बताया था कि राजकुमार संतोषी और अशोक लाल क्लोज फ्रेंड्स हैं। 2015 में लाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे। इस कर्ज को चुकाने के लिए संतोषी ने लाल को 10 लाख रुपये के 10 बैंक चेक दिए थे, जो दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।
इसपर अशोकलाल ने राजकुमार संतोषी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। जब दोनों के बीच बात नहीं हो पाई तो लाल ने जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया था। इस मामले के दर्ज होने के बाद 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे। शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने गंभीर फैसला सुनाते हुए उन्हें अपने लिए उधार की दोगुनी रकम अशोक लाल को चुकाने का फैसला सुनाया है।
जानी मानी कई फिल्मों के हैं निर्माता राजकुमार संतोषी
67 साल के राजकुमार संतोषी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सनी देओल समेत शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार संग कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘दामिनी’ संग कई फिल्मों का निर्माण किया है। साथ ही उन्होंने ‘पुकार’, ‘लज्जा’, ‘दिल है तुम्हारा’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी बेहतरीन फिल्मों को लिखा भी है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












