
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
लंबे समय के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सदन में जमकर गरजे। राहुल की स्पीच को लेकर भाजपा पहले से ही तैयारी बनाए हुई थी। इसके लिए भाजपा ने अपनी महिला मंत्री स्मृति ईरानी को राहुल गांधी को जवाब देने के लिए तैयार कर रखा था। आज एक बार फिर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने-सामने थे। राहुल गांधी के मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या और भारत माता की हत्या वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने पलटवार किया। करीब एक घंटे तक सदन राहुल बनाम स्मृति ईरानी पर ही केंद्रित हो गया। मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने करीब 35 मिनट तक अपने चिर परिचित अंदाज में मणिपुर मुद्दे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी की स्पीच के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच हंगामा होता रहा। राहुल ने कहा- आज जो मेरे भाजपा के मित्र हैं। आज आपको डरने की जरूरत नहीं है। अडाणीजी पर नहीं बोलने जा रहा हूं। राहुल ने मणिपुर को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
Wow take a bow 🔥🔥🔥
— Surbhi (@SurrbhiM) August 9, 2023
Hard h!tting speech by Rahul Gandhi . Aap log Deshdrohi ho 🔥🔥👏👏
That's why BJP rattled .pic.twitter.com/d3IRqIytRv
लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया। हमारे पीएम आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज कि सच्चाई ये है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में कर दिया है, मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है। उन्होंने आगे कहा, मैं मणिपुर में रिलीफ कैंप्स में गया। मणिपुर में रिलीफ कैंप्स में मैंने महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया। एक महिला से मैंने पूछा- बहन! क्या हुआ आपके साथ? उसने बताया- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरी आंखों के सामने उसको गोली मार दी, मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। फिर मुझे डर लगा,मैंने अपना घर छोड़ दिया। उसने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि अब मेरे पास सिर्फ यही बची है। राहुल ने कहा- मोदीजी अगर मणिपुर की आवाज नहीं सुनते हैं, उसके दिल की आवाज नहीं सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं? किसकी आवाज सुनते हैं, सिर्फ दो लोगों की आवाज सुनते हैं। रावण दो लोगों की सुनता था- मेघनाथ और कुंभकर्ण। वैसे ही मोदीजी अमित शाह और अडाणी की सुनती है। लंका को हनुमान ने नहीं, रावण के अहंकार ने जलाया। राम ने रावण को नहीं मारा, उसके अहंकार ने मारा था। आप देशभर में केरोसिन छिड़क रहे हो, आपने मणिपुर में केरोसिन छिड़की। आप पूरे देश में केरोसिन छिड़कर उसे जलाना चाहते हैं।
#WATCH | Opposition's voice should also be heard. But in Parliament, there is censorship on the opposition's voice: Congress MP KC Venugopal pic.twitter.com/VCRPJ8MTPn
— ANI (@ANI) August 9, 2023
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने हिंदुस्तान को मणिपुर में मारा है, हिंदुस्तान का मर्डर किया है। राहुल ने कहा, जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है। दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की। इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की। आप देशद्रोही हो। आप द्रेशप्रेमी नहीं हो. इसलिए आपके पीएम मणिपुर में नहीं जा सकते हैं। क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की हत्या की है. भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो। स्पीच के बाद राहुल गांधी सदन से राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
स्मृति ईरानी ने कहा- पहली बार भारत मां की हत्या की बात की गई और कांग्रेस ताली बजाती रही-

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निशाना साधा और जमकर बरसीं। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि भारत वंशवाद में नहीं, योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था – भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो, योग्यता को अब भारत में जगह मिली है। स्मृति ने कहा कि पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की गई और कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर कांग्रेस ने ताली बजाई, इस बात का संदेश पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मैं हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं कि मणिपुर खंडित नहीं है, मेरे देश का अंग है। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कश्मीर में रेफरेंडम की बात की, अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो सदन को बताए कि कश्मीर को देश से हटाने की साजिश में उस नेता का वक्तव्य क्यों है। उन्होंने राहुल की उस बात पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की गई है। राहुल ने कहा है कि इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का कत्ल किया है। स्मृति ने दोहराया कि मणिपुर भारत का अभिन्न अंग है, न कभी खंडित हुआ न कभी होगा।
#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "I don't understand that when he was speaking, all the ministers were standing up. Ministers were creating obstructions. He made an affectionate gesture, what problem do you have with it? You are habitual of so much hatred… https://t.co/IudK9YS0zw pic.twitter.com/6VJNqoFpv9
— ANI (@ANI) August 9, 2023
स्मृति ने कहा, पूरी बला की जड़ परिवारवाद में है। परिवारवाद की राजनीति की जड़ कांग्रेस में हैं। इनके अलांयस के लोग चारा खाते हैं और ये उनके घर जाकर मटन खाते हैं। मजबूरी स्वीकार ली है। इन्होंने मजबूरी स्वीकार कर ली है कि तीसरी बार मोदी की बारी। स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह सिर्फ एक महिला द्वेषी आदमी ही कर सकता है, जो संसद में महिला सदस्यों होने पर फ्लाइंग किस दे सकता है। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण हैं, ये आज सदन में देश को पता चला। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित एवं अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ…यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की है। हमने यही मांग की है। बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं। राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं। उसके पास कोई शिष्टाचार नहीं है। यह बहुत दर्दनाक है। राहुल के इस बयान पर सत्तापक्ष ने हंगामा कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मणिपुर में 7 दशक में जो हुआ, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। राहुल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












