DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अमेरिका में राहुल गांधी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को चेताया, बांग्लादेश-चीन पर भी खुलकर बोले, भाजपा और आरएसएस पर फिर बरसे

Rahul Gandhi Warns Pakistan on Terrorism in the US, Speaks Out on Bangladesh and China, Criticizes BJP and RSS Again

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के नापाक इरादे और सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भाजपा करारा जवाब देती रही है। अब पाकिस्तान को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने खूब सुनाई है। अपनी अमेरिका यात्रा के पहले और दूसरे दिन राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर खुलकर आलोचना की । दौरे के तीसरे दिन उन्होंने पाकिस्तान आतंकवाद का मुद्दे पर चेतावनी दी इसके साथ बांग्लादेश और चीन पर भी खुलकर बात की। राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर भी हमला बोला। वाशिंगटन डीसी में राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी अपनी बात रखी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने से दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक वे ऐसा करते रहेंगे, समस्याएं बनी रहेंगी। वहीं, बांग्लादेश का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बांग्लादेश से भारत के रिश्ते काफी पुराने हैं। हाल ही में बांग्लादेश से हिंदू समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आईं, कुछ लोगों के घरों में आग लगा दी गईं और घर जला दिए गए, जिसकी तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मुझे लगता है कि बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों को लेकर भारत में चिंताएं हैं। हालांकि, मुझे विश्वास है कि बांग्लादेश में चीजें सामान्य हो जाएंगी और हम मौजूदा सरकार या किसी अन्य सरकार के साथ संबंध मजबूत बनाए रख पाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि पीएम मोदी ने अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा को संभाल लिया है, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ठीक है, अगर आप हमारे क्षेत्र के 4,000 वर्ग किलोमीटर में चीनी सैनिकों को रखने को किसी चीज से अच्छी तरह से निपटना कहते हैं, तो हो सकता है कि हमने लद्दाख में दिल्ली के आकार की भूमि पर चीनी सैनिकों का कब्जा कर रखा हो। मुझे लगता है कि यह एक आपदा है। अगर कोई पड़ोसी आपके क्षेत्र के 4000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर ले तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर बच निकल पाएगा कि उसने इसे अच्छी तरह से संभाला है? इसलिए मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी ने चीन को बिल्कुल भी अच्छी तरह से संभाला है। मुझे लगता है कि चीनी सैनिकों के हमारे क्षेत्र में बैठने का कोई कारण नहीं। भारत एक बहुत ही बहुलता वाला देश है। भारत एक खुला देश है। भारत के पास कई विचार हैं और जब आप कुछ ऐसा होने की कल्पना करते हैं जो आप नहीं हैं, तो यही आपकी सभी रणनीतिक समस्याएं हैं। मेरा मतलब है कि हम अपनी सबसे बड़ी संपत्ति जो कि हमारा लोकतंत्र है, उसे कमजोर कर रहे हैं। वहीं राहुल ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर उनकी पार्टी को गलत समझा गया। वो 50 प्रतिशत से आगे बढ़कर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम जो कह रहे हैं वह केवल आरक्षण के विचार से अलग है। हम, जो चल रहा है उसकी व्यापक समझ चाहते हैं और फिर इसे ठीक करने के लिए नीतियों की एक सीरीज लागू करना चाहते हैं, आरक्षण भी उनमें से एक है। पीएम मोदी की सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 2014 में भारत की राजनीति बहुत नाटकीय रूप से बदल गई। हम एक ऐसे चरण में प्रवेश कर गए, जो हमने पहले भारत में नहीं देखा था- आक्रामक, हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की नींव पर हमला। इसलिए यह एक कठिन लड़ाई है, लेकिन यह एक अच्छी लड़ाई रही है और निश्चित रूप से चीजें बदल गई हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में बहुत अधिक ऊर्जा बंद है। इसलिए भारत को आम भारतीयों के कौशल का सम्मान करना शुरू करना चाहिए। दो व्यवसायी भारत में सब कुछ नियंत्रित कर रहे हैं और इससे भारत की उत्पादकता को बहुत नुकसान हो रहा है। अगर मैं भारत को थोड़ा और निष्पक्ष बना सका, तो मैं कहूंगा कि मैं सफल हो जाऊंगा। एक और स्तर जहां मुझे लगता है कि हम सफल रहे हैं वह क्रोध और घृणा के विचार से लड़ना है। यह तथ्य कि हमारा विपक्षी आरएसएस और भाजपा भारत को विभाजित करते हैं और एक धर्म दूसरे धर्मों के साथ लड़ता है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से ‘प्रेम’ शब्द की शुरुआत की। मुझे लगता है कि यह बहुत शक्तिशाली है। हमने प्रधानमंत्री पर जो दबाव डाला वह अभूतपूर्व है, संविधान को बाहर निकालकर अच्छी तरह से काम किया। और जब हम चुनावों में आगे बढ़े, तो अचानक हम प्रधानमंत्री को देख रहे थे और हम देख सकते थे कि दबाव शुरू हो रहा था। फिर किसी बिंदु पर उन्होंने बस कहा कि मैं (पीएम) गैर-जैविक हूं। मैं सीधे भगवान से बात करता हूं। इस तरह एक तरह से भ्रम टूट गया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News