Rahul Gandhi meets farmers, drives tractor, sows seeds in Haryana

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी का भी अंदाज अलग अलग दिखाई पड़ता है। करीब 1 महीने पहले राहुल गांधी ट्रक पर सवार हो गए थे। जब वह दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में काफिला रुकवाया। यहां से वे एक ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ तक गए। इसका पता तब चला, जब कांग्रेस नेताओं ने इसके वीडियो-फोटो जारी किए। इस दौरान राहुल गांधी ने रास्ते में ट्रक ड्राइवर से बात की। कुछ दिन बाद राहुल गांधी ने ड्राइवरों से बातचीत का वीडियो भी जारी किया था। उसके बाद पिछले महीने अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी वहां भी भारतीय ट्रक चालक से मिले और सवारी की। इसके साथ पिछले दिनों राहुल गांधी ने मैकेनिक के साथ बाइक रिपेयर की थी। बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को मोदी सरनेम टिप्पणी के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी।




इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बार फिर अलग अंदाज में दिखाई दिए। राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। गोहाना के बरोदा इलाके में पहुंचे राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों के साथ मिलकर धान की पौध को लगाया और किसानों से बातचीत की है। वहीं, पुलिस ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसानों के उनके पास पहुंचे से रोक दिया है। मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए। लौटते समय उन्होंने गोहाना पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए। बता दें कि गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













