सोम, अप्रैल 13, 2026

अखाड़े में राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अचानक आज सुबह हरियाणा में स्थित पहलवान बजरंग पूनिया के अखाड़े में पहुंचे

Rahul Gandhi at wrestlers' akhara, interacts with Bajrang Punia amid WFI row

भारतीय कुश्ती संघ में चले आ रहे विवाद के बीच कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज सुबह अचानक भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया से मिलने पहुंचे। राहुल गांधी बुधवार सुबह हरियाणा के झज्जर के छारा गांव स्थित बजरंग के अखाड़े में पहुंचकर बजरंग पूनिया से मुलाकात की। राहुल गांधी ने बजरंग पूनिया के साथ काफी देर अखाड़े में कुश्ती भी की। राहुल गांधी करीब पौने घंटे तक अखाड़े में रुके रहे।

Rahul Gandhi at wrestlers' akhara, interacts with Bajrang Punia amid WFI row
Rahul Gandhi at wrestlers’ akhara, interacts with Bajrang Punia amid WFI row

बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार एक्शन की मांग कर रहे हैं।रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में जब बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया तो विरोध में साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया, जबकि बजरंग पुनिया ने अपना पद्म श्री पीएम आवास के सामने फुटपाथ पर छोड़ दिया। इसके बाद सरकार ने फेडरेशन को ही सस्पेंड कर दिया। इस बीच विनेश फोगाट ने भी अपना अर्जुन आवार्ड और मेजर ध्याचंद खेल रत्न छोड़ने की घोषणा कर दी।

वहीं, आज राहुल गांधी पहलवानों से मिलने वीरेंद्र अखाड़ा पहुंचे हैं। छारा पहलवान दीपक पुनिया का गांव है। दीपक और बजरंग ने वीरेंद्र अखाड़े से अपने कुश्ती करियर की शुरुआत की थी। अखाड़े से राहुल की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उन्हें पहलवानों के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जब मीडिया ने बजरंग पूनिया से पूछा कि कांग्रेस नेता यहां किसलिए आए थे? इसके जवाब में पूनिया ने बताया कि वह हमारे रोजमर्रा के कुश्ती रुटीन को समझने और देखने के लिए आए थे। उन्होंने कुश्ती भी लड़ी और एक्सरसाइज भी किया. पूनिया ने बताया कि राहुल ने उनके साथ ही कुश्ती भी की। वह हमारे यहां एक पहलवान की दिनचर्या को देखने के लिए आए थे। हालांकि, पूनिया ने ये नहीं बताया कि राहुल से उनकी क्या कुछ खास बात हुई है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News