DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Punjab renames 10 government schools after Olympic Bronze medalist hockey team players

Punjab renames 10 government schools after members of Olympic medalist hockey team players

ओलंपिक के हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम से जाने जाएंगे पंजाब के 10 सरकारी स्कूल

Punjab renames 10 government schools after members of Olympic medalist hockey team players

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम को देशभर में विभिन्न राज्य सरकारें और संस्थाएं खिलाड़ियों को अलग-अलग तरीके से पुरस्कृत कर रही हैं। वहीं पंजाब सरकार की तरफ से अब खिलाड़ियों के सम्मान में एक नई पहल की गई है। जिसके अंतर्गत राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को बताया कि पंजाब सरकार ने 10 स्कूलों ने नाम बदलकर ओलंपिक खिलाड़ियों के नाम पर कर दिया है। 
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्कूलों के नाम को राष्ट्रीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों के नाम पर बदलने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि जालंधर के मीठापुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम से जाना जाएगा। सिंगला के मुताबिक, ‘अब मीठापुर स्थित यह स्कूल ओलंपियन मनप्रीत सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल कहलाएगा।
इसके अलावा तिम्मोवाल, अमृतसर के स्कूल का नाम हॉकी टीम के उप-कप्तान मनप्रीत सिंह को समर्पित होगा। इसी तरह मीठापुर, जालंधर के प्राइमरी स्कूल का नाम ओलंपियन मंदीप सिंह के नाम पर होगा। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय खेलों में पंजाब का स्वर्णिम योगदान रहा है। इस बार भी टोक्यो ओलंपिक में 20 खिलाड़ियों का दूसरा सबसे बड़ा दल पंजाब से ही था। 

बात दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News