
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर यूपीएससी में गड़बड़ी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवादों में चल रही है। पूजा के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार जांच भी कर रही है।फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र के जरिए यूपीएससी में सिलेक्शन के आरोप में पूजा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इस मामले में ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर बुधवार को भी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी नहीं पहुंच सकी। उनको 23 जुलाई तक अकादमी पहुंचकर रिपोर्ट करनी थी। तय डेटलाइन खत्म होने के बाद भी वह अकादमी नहीं पहुंचीं।साथ पूजा खेडकर कहां है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से पूजा खेडकर का मोबाइल भी बंद है। पूजा खेडकर पर विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण में हेरफेर करने सहित धोखाधड़ी कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा पास करने का आरोप है। खेडकर द्वारा यूपीएससी में जमा कराए विभिन्न प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि खेडकर ने 2022 में अपने बाएं पैर के घुटने के जोड़ के बारे में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। वह चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल आई और कई विभागों द्वारा उनकी जांच की गई। पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने एफआईआर दर्ज कराई है। यूपीएससी ने आरोप लगाया है कि पूजा ने अपनी पहचान बदल-बदलकर यूपीएससी की तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेस का एग्जाम दिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और डिसेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।यूपीएससी ने 2022 के एग्जाम में उनकी उम्मीदवारी को कैंसिल करने के संबंध में एक शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है और उन्हें भविष्य में एग्जाम देने से भी रोकने के बारे में सोच रही है।16 जुलाई को पूजा खेडकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत की। पूजा के विवादों में घिरने के बाद पुणे कलेक्टर ने ही उनका ट्रांसफर वाशिम कर दिया था। साथ ही पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है। पूजा को 23 जुलाई तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच पूरा होने तक वह यहीं रहेंगी। लेकिन अभी तक पूजा ने मसूरी अकादमी में रिपोर्ट नहीं की है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












