
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार तड़के साढ़े 3 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सुबह 9:30 बजे किया गया। बेटे नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान खुद पीएम मोदी ने मां की पार्थिव देह को कंधा दिया। यात्रा के दौरान पीएम मोदी पूरे समय शव वाहन में ही मां की पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन की अर्थी को कंधा दिया। पीएम खुद उसी एम्बुलेंस से श्मशान घाट तक पहुंचे, जिसमें उनकी मां का पार्थिव शव रखा था।
उनके साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे। हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।


इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। पीएम मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












