DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

President of Shravannath Math of Shriniranjani Akhara Shrimant Lakhan Giri passes away due to COVID-19

पंचायती निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत लखन गिरी महाराज का कोरोना से निधन

हरिद्वार में पंचायती निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत लखन गिरी महाराज का कोरोना के कारण निधन हो गया । श्रीमहंत लखन गिरि को करीब 20 दिन में पहले बुखार और खांसी की शिकायत के बाद जगजीतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया था। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर पहुंचते ही साधु-संतों में शोक की लहर दौड़ पड़ी । इस तरह से कुंभ मेले में फैले कोरोना से मरने वाले साधुओं की तादाद 5 हो गई है । बता दें कि हरिद्वार जिले में अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड संक्रमितों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास आईसीयू वेंटिलेटर और प्रशिक्षित स्टाफ भी है। इसके बावजूद गंभीर मरीजों को देहरादून और ऋषिकेश रेफर किया जा रहा है। रोजाना 50 से 60 गंभीर संक्रमित रेफर हो रहे हैं। वहीं समय पर इलाज न मिलने के चलते संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News