हिमाचल प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वला योजना की परिकल्पना के तहत हुआ है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए, जिससे प्रदेश के 1.36 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं।
साथ ही इस से प्रदूषण में भी काफी कमी आई है। इसके आलावा इससे महिलाओं को रसोई गैस के धुएं के दुष्प्रभाव से निजात मिली है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












