DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

PM Narendra Modi to address UNESC today

पीएम मोदी का यूएनएससी में जीत के बाद आज होगा पहला संबोधन…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद यानी ईसीओएसओसी की अहम बैठक को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद आज पहली बार मोदी संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल होंगे।इस दौरान पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के 75वें स्थापना के अवसर पर वीडियो लिंक से ईसीओएसओसी के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसमें उनके साथ नार्वे की पीएम एर्ना सोलबर्ग और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस भी होंगे।
ईसीओएसओसी के उच्च स्तरीय सत्र का विषय ‘कोविड-19 के बाद बहुपक्षीयता’ है, जो सुरक्षा परिषद को लेकर भारत की प्राथमिकता दर्शाता हैै। इस सालाना सत्र में सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक संस्थानों और शिक्षाविदों सहित विविध समूहों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आपको बता दें कि भारत सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में 2021-22 सत्र के लिए निर्वाचित हुआ है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News