प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज होंगे अमेरिका के लिए रवाना, 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी अन्य देश के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पहली प्रत्यक्ष द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे।
पीएम मोदी 22 सितंबर को वाशिंगटन पहुचेंगे और इसकी अगली सुबह वह अमेरिका के शीर्ष सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह अमेरिका के शीर्ष व्यवसायियों के साथ बैक-टू-बैक बैठक करेंगे। 23 सितंबर को हीं पीएम मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे।इसके अलावा प्रधानमंत्री उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें की पीएम मोदी के अलावा इस अहम बैठक में भाग लेने के लिए 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी अमेरिका आ रहे हैं।
वहीं पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ यह पहली इन-पर्सन मीटिंग होगी। भारत के साथ हमारी वैश्विक साझेदारी के दृष्टिकोण से स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक संबंध को बनाए रखने के लिए एक साथ काम करके यह वास्तव में ताकत से ताकत की ओर जाने का अवसर होगा।
बाइडन प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा कि पीएम मोदी और जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद के खतरे और अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा कि हम आतंकवाद जैसे दुश्मन से लड़ने के लिए एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। साथ हीं अमेरिका और भारत के बीच संबंध सिर्फ सरकार से सरकार के रिश्ते से ज्यादा गहरे हैं, यह वास्तव में दो लोगों के बीच का रिश्ता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












