मंगल, अप्रैल 14, 2026

PM Modi unveils 108-ft statue of Lord Hanuman in Morbi

PM Modi unveils 108-ft statue of Lord Hanuman in Morbi

मोरबी में हनुमान की दूसरी प्रतिमा की गई स्थापित, पीएम मोदी ने किया अनावरण

PM Modi unveils 108-ft statue of Lord Hanuman in Morbi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। हनुमान मंदिरों में भक्त बजरंगबली की उपासना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। हनुमान जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हनुमान जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मोरबी में 108 फीट ऊंची, प्रतिमा का राजधानी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अनावरण किया। बता दें कि मोरबी के महावीर हनुमान के चारधाम परियोजना का हिस्सा हैं। देश भर में भगवान हनुमान की 4 प्रतिमाएं स्थापित होंगी, जिनमें से मोरबी की ये दूसरी है। पहली प्रतिमा शिमला में साल 2010 में उत्तर में शिमला में स्थापित की गई है। तीसरी मूर्ति का काम शुरू हो गया है। तीसरी मूर्ति दक्षिण में रामेश्वरम में स्थापित की जानी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देश के नाम संबोधन भी दिया। पीएम ने कहा कि हनुमान जयंती पर ये देश के लिए भक्ति का तोहफा है। हनुमान एक भारत और श्रेष्ठ भारत के सूत्र हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News