DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे नेपाल का दौरा, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय बनेंगे पीएम मोदी

PM Modi to visit Lumbini on Buddha Purnima
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई यानी बुध पूर्णिमा के दिन नेपाल के दौरे पर होंगे। इस बात की जानकारी विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को दी हाज़ी। विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि 16 मई को नेपाल के लुंबिनी में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा की बातचीन काफी व्यापक होगी। इस दौरान जल विद्युत और संपर्क के अलावा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी को लुंबिनी में दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

बता दें की 2014 के बाद से यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांचवीं नेपाल यात्रा होगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लुंबिनी स्थित बौद्ध विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। वह नेपाल में मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है।

इस दौरान नरेंद्र मोदी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर में विशेष पूजा के बाद भारतीय मठ का लोकार्पण करेंगे। वह भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में छह घंटे बिताएंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सभागार भवन में लगभग पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे। साथ हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) और महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भी भ्रमण करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News