रवि, अप्रैल 12, 2026

पीएम मोदी का आज पहुंचे वायानाड, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

"Prime-Minister-Narendra-Modi-arrived-at-Kannur-airport-where-he-was-welcomed-by-Governor-Arif-Mohamm" "PM-Modi-Reaches-Wayanad"
"Prime-Minister-Narendra-Modi-arrived-at-Kannur-airport-where-he-was-welcomed-by-Governor-Arif-Mohamm" "PM-Modi-Reaches-Wayanad"
PM Modi to visit landslide-affected areas in Kerala’s Wayanad today

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले का दौरा करने वाले हैं। वायनाड के कई इलाकों में रहस्यमयी आवाज से दहशत है। यहां लोगों ने एक बार फिर से शुक्रवार सुबह धरती के नीचे से भूस्खलन की आहट को महसूस किया था, जिसके बाद उन्होंने तेज आवाज और झटकों की शिकायत की थी।
वायनाड के जिला कलेक्टर डी आर मेघश्री के मुताबिक, जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी का एलान करने के साथ ही सरकारी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) भूकंपीय रिकॉर्ड की जांच के साथ ही कहीं कुछ असामान्य तो नहीं इसका पता लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी जांच कर रहा है। उसके मुताबिक, अभी तक भूकंपीय रिकॉर्ड में हलचल के कोई संकेत नहीं मिले हैं। वहीं, पंचायत वार्ड के एक सदस्य का कहना था कि यह आवाज सुबह करीब 10.15 बजे सुनी गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

बता दें कि वायनाड में हालिया भूस्खलन से 226 लोग की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे दौरा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों का दुख-दर्द साझा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे कन्नूर पहुंच चुके हैं और अब वह वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बचाव दल उन्हें मलबे से लोगों को निकालने के प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। पीएम राहत शिविर और अस्पताल भी जाएंगे, जहां वह पीड़ितों से मिलेंगे। भूस्खलन में करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News