DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

PM Modi to meet President Biden today

आज शाम पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से होगी अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की आज शाम को होने वाली मुलाकात को लेकर दुनिया के कई देशों की निगाह लगी हुई है। दोनों ही नेता एक दूसरे से मिलने के लिए पिछले काफी समय से उत्सुक हैं। अमेरिकी दौरे में पीएम मोदी के लिए आज खास दिन है। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात होनी है। दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बीच ये होने वाली पहली आमने-सामने की मुलाकात है। बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को ही उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की, जिसमें कई मसलों पर चर्चा की गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन के साथ मीटिंग से कई अहम संकेत निकल सकते हैं। गौरतलब है कि जो बाइडेन इसी साल 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, तब से लेकर अब तक दोनों नेताओं में तीन बार फोन पर बात हो चुकी है। पीएम मोदी उन प्रमुख नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने जो बाइडेन को फोन कर जीत की बधाई दी थी। भारत-अमेरिका की इस द्विपक्षीय वार्ता में मुख्य तौर पर कोरोना संकट, वैक्सीनेशन, निवेश, समझौतों के अलावा अफगानिस्तान, आतंकवाद समेत अहम मसलों पर मंथन संभव है। अमेरिका भी लगातार चीन को काउंटर करने की कोशिश में है, जहां उसके लिए भारत का साथ जरूरी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News