पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय कि रखेंगे आधारशिला

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मेरठ के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।
सरधना तहसील के सलावा में 91.38 एकड़ में 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस ऐतिहासिक खेल विश्वविद्यालय का निर्माण की कार्यविधि की शूरुआत पीएम मोदी के द्वारा की जाएगी। पीएम मोदी यहां दोपहर एक बजे से ढ़ाई बजे तक सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में रहेंगे।
इस दौरान वह 32 खिलाड़ियों के साथ संवाद भी करेंगे।







बता दें की इस खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह के इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों के 16 हजार 850 खिलाड़ियों को बुलाया गया है। उनके बैठाने के स्थल को स्टेडियम जैसा लुक दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित मुजफ्फरनगर और मेरठ सांसद, विधायक और आसपास के जिलों के लाभार्थी और आम लोग मौजूद रहेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












