पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन का रखेंगे आधार

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में जल जीवन योजना की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मिर्जापुर और सोनभद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसकी आधार शिला रखेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री ने जल योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2019 में की थी, जिसका तात्पर्य था कि हर घर नल यानी हर घर मे शुद्ध और पेयजल लोग उपलब्ध हो।
इस योजना की शुरुआत से 42 लाख लोग लाभांवित होंगे। इसके लिए इन 2,995 गांवों में ग्राम जल और स्वच्छता समितियां, या पानी समितियों का गठन हो चुका है। इनके जिम्मे पानी वितरण का रख-रखाव और संचालन होगा। यह परियोजना 24 महीनों के तय समय में पूरी होगी, इसमें पांच हजार करोड़ से ज्यादा खर्चा होगा।
केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक पूरे देश में सभी ग्रामीण घरों को नल से जल देने की है। इस योजना के आगाज के समय 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवारों यानी केवल 17 फीसदी लोगों को नल से जल मिल रहा था। पिछले 15 महीनों में कोरोना महामारी के बावजूद 2.63 करोड़ परिवारों में नल से पानी की सप्लाई शुरू की गई है। इसके साथ ही अब तक 5.86 करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है यानी अब तक 30 फीसदी से ज्यादा नल से पानी मिल रहा है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsउत्तर प्रदेश के विंध्याचल क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीण पेयजल सप्लाई परियोजनाओं की आधारशिला रखूंगा। इसके अलावा जल तथा स्वच्छता समिति के सदस्यों से संवाद भी करूंगा। https://t.co/kWQeV1GsLO
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












