देश के प्रधान मंत्री काल देश को सुबह 10 बजे संबोधित करने वाले हैं। COVID19 के महामारी से बचने के लिए पूरे देश में 40 दिन के लॉक डाउन के बाद 3 मई को पूरा होने वाला है। इस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन के बाद लॉक डाउन आगे और जारी करने का आदेश दिया था।अब सवाल यह है कि क्या इस बार देश को इस लॉक डाउन से आजादी मिल पाएगी??
क्यों की अभी भी देश में COVID 19 का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से देश आर्थिक मंदी के तरफ बढ़ रही है लॉक डाउन जारी रखना भी काफी नुकसान देह हो सकता है ।आज हर कोई परेशान है चाहे वह बिज़नेस मैन हो हो या लघु उद्योग करने वाले हर ,या फिर समोसे जलेबी,या पोहे ठेला लगाने वाला आम आदमी हर कोई इस आर्थिक मंदी से परेशान हो चुका है।अब देखना यह है कि सरकार इसे किस तरह से लेती है क्यों कि COVID19 के संक्रमण के रोक थाम के साथ साथ अर्थ व्यवस्था को भी बनाए रखना अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












