
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश की सत्ताधारी पार्टी अपनी स्थापना की 43 वीं सालगिरह मना रही है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में पार्टी सांसदों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 6 अप्रैल को संसद में मौजूद रहने को कहा है।
बता दें कि पिछले साल भी भाजपा ने संसद में अपने सांसदों के लिए इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया था। यह दिन भाजपा के 43वें स्थापना दिवस का प्रतीक है और पार्टी ने बूथ स्तर से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि अगले आम चुनाव से पहले हमारे पास एक साल के करीब है और भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचने की दहलीज पर है। हमारे सबसे बड़े नेता का संबोधन एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा और प्रेरणा देगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












