
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारी बारिश ने उत्तर भारत की सूरत बिगाड़ दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड, यूपी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ से लेकर मैदान पर बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हिमाचल, उत्तराखंड की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जानकारी के मुताबिक, सात राज्यों में अभी तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
प्रदेश में आई इस आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं और ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। देवभूमि उत्तराखंड के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अभी तक विभिन्न राज्यों में एनडीआरएफ की कुल 39 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें पंजाब में 14, हिमाचल प्रदेश में 12, हरियाणा में 5, उत्तराखंड में 8 टीमें लगाई गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नदियां उफान पर हैं। पहाड़ पर हो रही मुसीबत की बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली है। पीएम ने पूरी मदद का भरोसा दिया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को फोन किया और उनसे बारिश और बाढ़ के हालात पर बात की। सीएम ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी को स्थिति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर हुए जन-धन की हानि और बाधित सड़कों के साथ ही चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने किसानों और फसलों की स्थिति के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं ताकि बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। इसके साथ ही उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी से सारी स्थिति जानने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के लिए केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है। पीएम ने बारिश से हुई बर्बादी के बारे में सीएम से पूरी जानकारी ली और पूरी मदद का भरोसा दिया। बता दें कि हिमाचल में बारिश कहर बनकर टूट रही है। कई जिलों में जन जीवन प्रभावित हैं सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में आसमानी आफद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं और ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बारिश की वजह से पंजाब का हाल भी बिगड़ा हुआ है। चंडीगढ़ की सुखना लेक पर पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। जैसे ही यमुना नदी 206 मीटर के जल स्तर को पार कर जाएगी, हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। वहीं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार मानसूनी बारिश के विनाशकारी प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित हूं। राज्य से आ रहे दृश्य परेशान करने वाले हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और परिवारों के साथ हैं। मैं सुखविंदर सिंह सुक्खू को हमारे पूर्ण समर्थन और सहायता का आश्वासन देता हूं। तमिलनाडु हिमाचल प्रदेश में हमारे भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













