
दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोरोना महामारी के दौरान काफी गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी लोकप्रियता को बरकरार कर लिया है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट ने पांच नंवबर को एक सर्वे जारी किया है जिसके डेटा के मुताबिक पीएम मोदी ने दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
बता दें की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल, इटली के मारियो द्राघी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी पीएम मोदी के लोकप्रियता के ग्राफ से काफी पीछे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












