
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली स्थित नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह उद्घाटन कर दिया। पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे संसद पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर पूजन में शामिल हुए। नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह आज दोपहर करीब ढाई बजे तक जारी रहेगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया। पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित कर दिया है। पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए अधीनम संतों के मंत्रोच्चार के बाद सेंगोल को लोकसभा में स्पीकर की चेयर के पास स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने नए संसद भवन का उद्घाटन किया।




देश के नए संसद भवन के उद्घाटन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पीएम मोदी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 12 बजे संसद भवन पहुंचेंगे, जिसके बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सभी का स्वागत करेंगे। इस दौरान ‘संसद का नव निर्मित भवन’ शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद सेंगोल पर बनी शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा सुनाया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के संदेश के बाद पीएम मोदी दोपहर 12.40 बजे 75 रुपये का सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी नई संसद में संबोधित भी करेंगेे। पीएम मोदी तीन ग्रुप के साथ फोटो सेशन भी करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन के उद्घाटन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए देशवासियों को बधाई दी हैै।
#WATCH | 'Sarv-dharma' prayers are underway at the new Parliament building as the inauguration ceremony is led by PM Modi pic.twitter.com/6NyADeDZoM
— ANI (@ANI) May 28, 2023
सीएम योगी ने लिखा, “ऐतिहासिक क्षण! ‘नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!” नई संसद में सर्वधर्म सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद हैं। इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं।
#WATCH | PM Modi installs the historic 'Sengol' near the Lok Sabha Speaker's chair in the new Parliament building pic.twitter.com/Tx8aOEMpYv
— ANI (@ANI) May 28, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी।
पवित्र 'सेंगोल' भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 28, 2023
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन 'सेंगोल' की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देश… pic.twitter.com/umDDUsXejJ
इसके बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। मोदी ने ट्वीट कर शाहरुख और अक्षय कुमार के वॉयस ओवर की तारीफ की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












