सोम, अप्रैल 13, 2026

रिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने अपने आवास पर मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

PM Modi Boosts Morale by Meeting Athletes Participating in the Paris Olympics at His Residence
PM Modi Boosts Morale by Meeting Athletes Participating in the Paris Olympics at His Residence

राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों की खूब जमकर तारीफ की । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलंपिक में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन दिया है। वहीं, खिलाड़ियों ने ओलंपिक के अपने अनुभव प्रधानमंत्री से साझा किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला रेसलर विनेश फोगाट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने इतिहास रचा है। विनेश ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। हॉकी प्लेयर पीआर श्रीजेश अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं, मैं 2002 में पहली बार कैंप में गया। 2004 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला तो मैंने सोचा ओलंपिक से बड़ा मंच रिटायरमेंट के लिए मिलेगा नहीं. इस पर पीएम कहते हैं, ये टीम आपको मिस करेगी लेकिन इस टीम ने आपको विदाई शानदार दी है। ये टीम को बधाई है। इसके बाद कप्तान हमनप्रीत सिंह ने पीएम के साथ ग्रेट ब्रिटेन के साथ शूटआउट में जीत करने वाले मैच का जिक्र किया। हमने जो ऑस्ट्रेलिया को हराया वो भी हमारे लिए बड़ी बात है। अमन सहरावत से बात करते हुए पीएम ने कहा, आप तो सबसे यंग हो आपको तो सब कहते होंगे ये करो वो करो, इस पर अमन कहते हैं 10 साल की उम्र में ही मां-पापा मुझे देश को सौंप गए थे तब से सपना है कि मैं देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीत सकूं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अमन ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को भारत की जर्सी और हॉकी भेंट की। भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल छह पदक (5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर) जीता। हालांकि उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य ने साथ नहीं दिया। भारत, टोक्यो ओलंपिक में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करने से चूक गया, जब उसने सात पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) हासिल किए और 48 वें स्थान पर रहा था। एथलेटिक्स में भारत ने 29 सदस्यीय मजबूत टीम के साथ बढ़त बनाई, जबकि देश ने निशानेबाजी स्पर्धाओं में 21 निशानेबाजों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भी उतारा। पदक जीतने के अलावा, भारतीय एथलीटों ने खेलों में नए रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया और छह स्पर्धाओं में चौथे स्थान पर रहने के बाद पदक जीतने से चूक गए।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News