प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पांच राज्यों के दौरे पर हैं। इस दौरान वे हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
PM Modi Begins Three-Day Visit to Five States
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच राज्यों के दौरे की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 13-15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वह हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी मणिपुर दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में है। विपक्ष कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा को लेकर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले मिजोरम का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 10 बजे आइजोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मिजोरम के बाद पीएम मोदी मणिपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। वह इस दौरान मणिपुर को 8,500 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे। इसमें चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं और इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शामिल हैं। वह दोनों जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इंफाल में 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड के नजदीक राज्य व केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
15 सितंबर को, प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 9:30 बजे कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री बिहार का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 2:45 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। वे बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। मणिपुर के मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे पर कहा कि वे पहले चुराचांदपुर जाएंगे और वहां वे कुछ आंतरिक रूप विस्थापितों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के दौरे पर कहा कि मणिपुर काफी समय से संकट में है और अब जा रहे हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं हैं। आज के समय में सबसे बड़ा मुद्दा सिर्फ और सिर्फ वोट चोरी का है। उन्होंने वोट चोरी की है। मेघचंद्र ने एक वीडियो संदेश में दावा किया, मैं प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को महज प्रतीकात्मक और दिखावा मानता हूं। राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों सहित महीनों से पीड़ित लोगों को शांति, पुनर्वास और न्याय के लिए एक ठोस रूपरेखा की उम्मीद थी। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद राज्य का दौरा न करने को लेकर बार-बार उनकी आलोचना करते रहे हैं। इस संघर्ष में मई 2023 से अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
पीएम मोदी दौरा, मणिपुर पीएम मोदी, पीएम मोदी बिहार, पीएम मोदी बंगाल, प्रधानमंत्री मोदी विकास योजनाएं
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













