DW Samachar – Header
BREAKING

PM Modi Announces Rs 10 Lakh Fund, Free Education, Monthly Stipend for children orphaned in the pandemic.

पीएम मोदी का बड़ा एलान, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख की सहायता और निशुल्क शिक्षा दी जायेगी
IMG_20210529_193947.jpg

पीएम मोदी का बड़ा एलान, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख की सहायता और निशुल्क शिक्षा दी जायेगी

देश में कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को ‘पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत सहायता दी जाएगी। ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक वजीफा और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये का फंड मिलेगा।

इस योजना की जानकारी पीएमओ ने दी है। पीएमओ ने बताया कि इन बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने में सहायता की जाएगी और इस ऋण पर ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स फंड से होगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 साल तक के बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स फंड द्वारा किया जाएगा।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़