बुध, फ़रवरी 4, 2026

आज पीएम मोदी,राहुल गांधी इन प्रदेशों में करेंगे ताबड़तोड़ रैली, सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल और हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनाएगी फैसला

PM Modi ands Rahul Gandhi to hold Massive rallies today, SC to renounce verdict on Kejriwal and Soren
PM Modi ands Rahul Gandhi to hold Massive rallies today, SC to renounce verdict on Kejriwal and Soren
PM Modi ands Rahul Gandhi to hold Massive rallies today, SC to renounce verdict on Kejriwal and Soren

आज दिन सोमवार, तारीख 29 अप्रैल साल 2024 है। इन दिनों देश में चुनावी माहौल है। लोकसभा चुनाव के दो चरण खत्म होने के बाद अब राजनीतिक दल तीसरे चरण 7 मई को होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा, कांग्रेस, जदयू, राजद, सपा और बसपा समेत तमाम दलों के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी हर दिन कम से कम 3 से 4 चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में पीएम मोदी कर्नाटक के बागलकोटी में रैली करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में जनसभा करेंगे। 400 पार के नारे के साथ चुनावी रण में उतरी बीजेपी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री देश के हर राज्य में जाकर चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। दक्षिण के राज्यों में पीएम काफी फोकस कर रहे हैं ताकि 400 पार के लक्ष्य को पाया जा सके। पिछले दो चरणों चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी बेहद आक्रामक नजर आए। पीएम कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर लगातार हमला बोल रहे हैं। साथ ही उके मेनिफेस्टो को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।सात चरण के चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। अन्य 14 सीटें जिन पर 7 मई को मतदान होगा उनमें बागलकोट, बेलगाम, बीदर, बीजापुर, चिक्कोडी, दावणगेरे, धारवाड़, कालाबुरागी, हावेरी, बल्लारी, कोप्पल, रायचूर, शिमोगा और उत्तर कन्नड़ शामिल है।

वहीं राहुल गांधी गुजरात के पाटन और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रैली करेंगे। इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी ने आदिवासी बहुल क्षेत्र वलसाड में जनसभा को संबोधित कर गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आगाज किया था। दूसरी ओर शराब नीति केस में गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा जमीन घोटाला केस में गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। संदेशखाली केस की जांच सीबीआई को सौंपने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल मुकाबला। यह मैच कोलकाता में होगा। वहीं भारत के चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी कर पार्टी से जवाब मांगा है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी से 29 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है यानी पार्टी आज चुनाव आयोग जवाब देगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और रोहिणी आचार्य नामांकन दाखिल करेंगी:

Smriti Irani visited Ram Temple ahead of filling her nomination from Amethi
Smriti Irani visited Ram Temple ahead of filling her nomination from Amethi

रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, आज लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राजनाथ सिंह सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद जुलूस के साथ दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार स्मृति को यहां से उम्मीदवार बनाया है। सुबह करीब 10 बजे अपने आवास पर हवन पूजन करने के बाद, स्मृति ईरानी बीजेपी दफ्तर पहुंचेगीं। इसके बाद वह रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। स्मृति ईरानी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पार्टी के कई लीडर्स मौजूद होंगे। दूसरी ओर बिहार की सारण लोकसभा सीट से आज आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य नामांकन दाखिल करेंगी। जानकारी के मुताबिक रोहिणी आचार्य के नामांकन को लेकर छपरा में एक जनसभा रखी की गई है, जिसमें लालू यादव सहित कई राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading