सोम, अप्रैल 13, 2026

पटना में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में 25 जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग

Players from 25 districts participated in claw wrestling competition in Patna.

Jehanabad: पटना 25 जिलों से आये पंजा कुश्ती के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में विजेता को मेडल और नागद राशि से सम्मानित किये गये। पटना में बिहार राज ओपन पंजा कुश्ती का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में बिहार के युवाओं ने अपना बाजू  का दम दिखाए हुए मेडल और नकद राशि जीता। पटना यूथ हॉस्टल में इस चैंपियनशिप का उद्घाटन, किया  गया। बिहार पंजा कुश्ती का सचिव विक्रम कुमार, कोषाध्‍यक्ष विनय कुमार, उपाध्‍यक्ष मोहम्‍मद डेविस मल्लिक, कांग्रेस नेता प्रेम कुमार के द्वार रिबन काटकर शुभ आरंभ किया गया। चैंपियनशिप में बिहार के 25 जिलों से 200 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। बिहार पंजा कुश्ती डेविस जिम के द्वारा बिहार ओपन स्टेट पंजा कुश्ती का आयोजन किया गया चैंपियनशिप को 6 कैटेगरी में किया गया। 55 किलो वर्ग पहला स्थान  रूद्र कुमार,दूसरा स्थान कृष्ण कुमार वर्मा,  तृतीया स्थान आदर्श राज। 60 किलो वर्ग पहला स्थान अमित कुमार राय, दूसरा स्थान मोहम्मद  नजीर आलम ,तृतीया स्थान अर्श निजाम। 65 किलो वर्ग पहला स्थान अमन कुरैशी, द्वितीया स्थान अमांत राज, तृतीया स्थान मोहम्मद महताब। 70 पहला स्थान मोहम्मद फिरदौस आलम, द्वितीय स्थान मोहम्मद अस,द तीसरा स्थान अभिषेक सिंह। 75 किलो वर्ग पहला स्थान सज्जाद अंसारी, द्वितीय स्थान प्रेम कुमार, तृतीय स्थान यासिर सिद्दीकी। 80 किलो वर्ग पहला स्थान रणवीर कुमार, द्वितीय स्थान अमन कुमार, तीसरा स्थान अरिज अहमद खान। लड़कियों ने भी अपने ओपन वज़न  में पहला स्थान पेमा छोटन, द्वितीय स्थान गुंजन झा, तृतीय स्थान शमा प्रवीण जीत अपने नाम दर्ज कीजिए। अपने अपने वटे ग्रुप में गोल्ड सिल्वर और ब्राउन मिडिल प्राप्त मैच की रेफ्री की भूमिका चंदन कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, आतिफ आलम, नीतीश कुमार, अर्श निजाम ,सूरज कुमार ने अपना  दयितव निभाया चैंपियनशिप में जितने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। इस चैंपियनशिप में विजेता को बिहार पंजा कुश्ती एसोसिएशन के तहत 21 सितंबर से 22 सितंबर तक अगामी आरा भोजपुर में होने चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा। चैंपियनशिप का आयोग कर्ता बिहार पंजा कुश्ती संघ सचिव विक्रम कुमार  ने कहा है कि बिहार पंजा कुश्ती रेसलर को एक नई दिशा देने के मकसद से या योजना बनाई गई है। इस योजना से बिहार के युवाओं की प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  भेजा जाएगा और रूचि भी बढेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News