शुक्र, अप्रैल 3, 2026

लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के हंगामा करने के बाद पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग कराई

Pilot lands back at Delhi airport after passenger creates ruckus on London-bound Air India flight
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज एक बार फिर फ्लाइट में यात्री ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर पायलट ने विमान को वापस राजधानी दिल्ली में लैंड करा दिया। दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान सोमवार को एक यात्री द्वारा हंगामा करने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। बताया कि एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उपद्रवी यात्री को पुलिस को सौंप दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार की सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हंगामा कर यात्री को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है। बताया गया है कि एयर इंडिया फ्लाइट एआई111, जिसमें करीब 225 यात्री सवार थे, उसमें एक उपद्रवी शख्स ने हंगामा कर दिया। इसके बाद क्रू ने उसे एयरपोर्ट पर उतारा और फ्लाइट दोबारा लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट रवाना हो गई। एयर इंडिया ने इस मामले में बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा। उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई है। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News