सोम, अप्रैल 13, 2026

Actress Priya Marathe dies at 38: पवित्र रिश्ता फेम मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में कैंसर से निधन, कई टीबी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

Pavitra Rishta Actress Priya Marathe Passes Away at 38

टीवी और मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन। ‘पवित्र रिश्ता’ सहित कई लोकप्रिय शोज में किया था काम।

Pavitra Rishta Actress Priya Marathe Passes Away at 38

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में आज निधन हो गया। प्रिया के अचानक निधन ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। प्रिया ने कई टीवी शोज और वेब शोज में काम किया है। वो मराठी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं।

Pavitra Rishta Actress Priya Marathe Passes Away at 38

जानकारी के अनुसार प्रिया को कुछ सालों पहले कैंसर हुआ था और वो इसके इलाज से वो रिकवर भी कर रही थीं। लेकिन कुछ समय पहले फिर एक बार कैंसर उनकी बॉडी में फैलने लगा और उनके शरीर ने ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। शनिवार को एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली।

Pavitra Rishta Actress Priya Marathe Passes Away at 38

इन शोज में दिखीं प्रिया

बता दें कि प्रिया को शो पवित्र रिश्ता से नेम-फेम मिला था। शो में वो निगेटिव रोल में थीं। उनके कैरेक्टर का नाम वर्शा देशपांडे था। प्रिया ने Char Divas Sasuche , कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन, साथ निभाना साथिया जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज किए हैं। प्रिया को शोज में निगेटिव रोल्स के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार 2023 में शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe में देखा गया था। प्रिया ने 2008 में फिल्म में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। वो फिल्म हमने जीना सीख लिया में दिखीं। इसके अलावा 2017 में फिल्म Ti Ani Itar में दिखीं थीं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

प्रिया मराठे

पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस

Priya Marathe death

Marathi actress Priya Marathe

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News