रवि, अप्रैल 5, 2026

Parineeti Chopra, Raghav Chadha Wedding: आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्टर परिणीति चोपड़ा इस तारीख को लेंगे सात फेरे, यहां होगा शादी फंक्शन का पूरा कार्यक्रम

Parineeti Chopra, Raghav Chadha Wedding:

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्टर परिणीति चोपड़ा की शादी इसी महीने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी का पूरा फंक्शन झीलों की नगरी उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित किया जाएगा। परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी सामने आया है। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। ये रस्में सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी से शुरू होंगी। जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा ने अपना सारा काम और शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की शूटिंग में व्य्स्त थीं जो कि अब लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वह शादी से पहले कुछ समय अपने परिवार वालों के साथ बिता रही हैं। हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड वायरल हुआ था जिसके मुताबिक 23 सितंबर से फंक्शन शुरू होंगे।
23 सिंतबर की सुबह 10 बजे होगी चूड़ा सेरेमनी
24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस राघव चड्ढा की होगी सेहराबंदी। दोपहर 2 बजे होटल से निकलेगी बारात। लीला पैलेस में 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे कपल के सात फेरे होंगे इसके बाद परिणीति की 6 बजे विदाई होगी। 30 सितंबर को चंडीगढ़ के होटल ताज में रिसेप्शन रखा गया है। इस रिसेप्शन में राजनीति से लेकर फिल्मी जगत तक कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

यह भी पढ़ेमोबाइल की दुनिया में एप्पल का फिर धमाका, आईफोन 15 किया लॉन्च, भारत समेत दुनिया भर में दिखी दीवानगी, यह है कीमत और फीचर्स

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News