सोम, अप्रैल 6, 2026

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान आम चुनाव में आवाम ने पूर्व पीएम इमरान खान पर जताया भरोसा, विपक्षी नेता हक्के-बक्के, सरकार बनाने की शुरू हुई जोड़-तोड़

Pakistan Election Results 2024: ‘Independents’ take lion’s share
Pakistan Election Results 2024: ‘Independents’ take lion’s share

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में मतगणना की गिनती शुक्रवार से जारी है। भ्रष्टाचार के आरोप में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तानी अवाम ने भरोसा जताते हुए सबसे बड़ा जनाधार दिया है । हालांकि पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला लेकिन इमरान समर्थित निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं हैं। चुनाव में इमरान खान की सबसे ज्यादा सीटें मिलने पर विपक्षी नेता हक्के-बक्के रह गए हैं।

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद नतीजे आ रहे हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिए गए हैं। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं। सरकार बनाने के लिए 134 सीटों पर बहुमत होना जरूरी है। पाकिस्तान में मुख्य रूप से 3 पार्टियों के बीच मुकाबला है। इनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) शामिल हैं। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। सबसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीवार चुनकर आए हैं। इनमें ज्यादातर को इमरान की पार्टी PTI का समर्थक हैं। अभी तक 264 में से 250 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें इमरान खान के समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 99 सीटों के साथ सबसे आगे हैं। नवाज शरीफ की पार्टी को 71 सीटें मिली है जबकि सहयोगी पार्टी पीपीपी 53 सीटें जीती। इसी तरह एमक्यूएम चौथी सबसे बडी पार्टी बनी और उसको 17 सीटें मिली। 264 सीटों पर चुनाव हुआ था और बहुमत का आंकडा 134 है। अब सरकार बनाने के लिए नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टों ने बात शुरू कर दी है। बिलावल और आसिफ जरदारी लाहौर पहुंच गए है। सरकार बनाने को लेकर नवाज शरीफ और इमरान खान की पार्टी में होड़ शुरू हो गई है। नवाज शरीफ ने सरकार बनाने की बात कही तो इसके जवाब में इमरान खान की पार्टी ने भी कहा कि उनके सबसे ज्यादा सांसद जीते हैं इसलिए वो केंद्र में सरकार बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि चुनावी सफलता के बावजूद, इमरान खान की पार्टी पीटीआई को नुकसान भी हुआ है। चुनाव आयोग के फैसले के कारण उनका चुनावी चिह्न ‘बल्ला’ जब्त हो गया था जिसकी वजह से उनके समर्थित उम्मीदवार निर्लीय चुनावी मैदान में उतरे थे। निर्दलीय उम्मीदवार भले ही सबसे अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहे हों लेकिन इमरान की पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। क्योंकि उसे अल्पसंख्यक सीटों का कोटा आवंटित नहीं किया जाएगा। अभी दूसरी ओर इमरान खान की पार्टी ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर और इमरान के करीबी असद कैसर ने कहा- सच्चाई ये है कि नवाज शरीफ की पार्टी PML-N को लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। चुनाव में धांधली से कोई इनकार नहीं कर सकता। पीटीआई के खिलाफ सब थे, फिर भी हम चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News